
नूतन मार्ग
एक त्रैमासिक पत्रिका

शिक्षक नेता सह समाज सुधारक रामाशंकर गिरी जी के पुण्य तिथि को स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया।
बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा रामाशंकर गिरी के चौथी पुण्य तिथि को स्मृति दिवस के रूप में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, छपरा सारण के सभागार में २५ जनवरी २०२३ को स्मृति दिवस के रूप में मनाई गई हैं, जिसकी अध्यक्षता जनवादी लेखक संघ, सारण के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह ने की। । इस कार्यक्रम का उदघाटन राजेन्द्र कॉलेज, छपरा के प्राचार्य डॉ० सुशील कुमार द्वारा उनके फोटो पर पुष्प अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मांझी के विधयक डॉ० सतेन्द्र कुमार यादव, विकल्प मुजफ्फरपुर के रंगकर्मी, वरीय अधिवक्ता चंद्रभूषण प्रसाद वर्मा, जय प्रकाश विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव प्रशांत किशोर, पूर्व जिला पार्षद सह एडवा बिहार की उपाध्यक्षा सुश्री गीता सागर, जेपी आन्दोलन के सिपाही, समाजसेवी सह समाजवादी नेता श्री शारदानंद सिंह आदि उपस्थित रहे। शारदानंद सिंह ने रामाशंकर गिरी को एक वैचारिक क्रांति के योद्धा बताया। चंद्रभूषण प्रसाद वर्मा ने उनके याद में एक काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ० लालबाबू यादव ने उन्हें सामाजिक समानता के महान व्यक्तित्व बताया। ज्यादत्तर वक्ता अपने विषय वस्तु से इतर और रामाशंकर गिरी के आदर्शों तथा विचारों को देश के वर्तमान सरकार के कार्यों और विचारों के विरूद्ध जुड़ने का प्रयास किया। इसमें डॉ० लालबाबू यादव भी कोई पीछे नहीं रहे।